जौनपुर, जनवरी 4 -- रामपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर नगर पंचायत के धनुहां कस्बे में निर्माणाधीन जौनपुर मिर्जापुर नेशनल हाईवे की अधिकृत भूमि पर बने एक मकान को शनिवार की शाम तहसील प्रशासन, नेशनल हाईवे के अधिकारियों एवं रामपुर पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर लगाकर गिरा दिया गया। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति न उत्पन्न हो। धनुहा निवासी सग्गीर अहमद नेशनल हाईवे की अधिग्रहित भूमि पर मकान बनाया था। सग्गीर का आरोप है कि उनकी जमीन और मकान का उचित मुआवजा नहीं दिया गया है। इसी को लेकर उन्होंने उच्च न्यायालय इलाहाबाद में याचिका दायर की है, जिसमें निवर्तमान जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, लोक निर्माण विभाग जौनपुर एवं नेशनल हाईवे प्राधिकरण को पक्षकार बनाया गया है। मामले में 5 जनवरी को सुनवाई की तिथि निर्धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.