एनएच किनारे फेंके गए मृत मुर्गों से फैल रही दुर्गंध
गोपालगंज, मार्च 17 -- कुचायकोट। एक संवाददाता कुचायकोट थाना क्षेत्र के फुलवरिया तिवारी टोला स्थित एनएच-27 किनारे भारी संख्या में मृत मुर्गे फेंके जाने से इलाके में दुर्गंध फैल रही है। सड़क किनारे पड़े मुर्गों के सड़ने से आसपास का वातावरण दूषित हो गया है। जिससे राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार देर रात किसी बड़े वाहन से इन मुर्गों को लाकर यहां फेंका गया है। सुबह लोगों की नजर पड़ते ही बड़ी संख्या में मृत मुर्गे दिखाई दिए। समय बीतने के साथ इनके सड़ने से दुर्गंध और बढ़ गई। जिससे वहां से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन मुर्गों की कीमत करीब 50 हजार रुपए से अधिक आंकी जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कि खुले में इस तरह मृत पशुओं को फेंकन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.