लातेहार, अप्रैल 22 -- चंदवा प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग स्थित केश्वर बांध के समीप झूल रहे 11 हजार वोल्ट के हाई वोल्टेज बिजली तार को बुधवार को विभाग ने दुरुस्त कर बड़ी संभावित दुर्घटना को टाल दिया। यह तार सड़क से महज 7 से 8 फीट की ऊंचाई पर झूल रहा था, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था। इस व्यस्त मार्ग से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, साथ ही बड़ी संख्या में आम लोग, स्कूली बच्चे और छात्र-छात्राएं भी इसी रास्ते का उपयोग करते हैं। स्थानीय लोगों ने कई दिनों से इस समस्या को लेकर चिंता जताई थी। यह भी पढ़ें- एनएच किनारे मौत बनकर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, विभाग बेपरवाह लोगों का कहना था कि यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया जाता तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। हिंदुस्तान अखबार ने भी इस गंभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.