मोतिहारी, फरवरी 6 -- पीपराकोठी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरपुर के समीप शुक्रवार को एनएच किनारे खड़े एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि एनएच किनारे ट्रैक्टर खड़ा था। तभी पीछे से आकर ट्रक ने ठोकर मार दिया। ट्रैक्टर तथा घायल चालक मोतिहारी छतौनी का बताया जाता है। घटना की सूचना मिलते ही पीपराकोठी थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायल ट्रैक्टर चालक को तत्काल एंबुलेंस की मदद से चिंताजनक अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए, जबकि ट्रक सड़क से नीचे उतरते हुए एनएच किनारे गेहूं के खेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.