पूर्णिया, जून 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। एनएच किनारे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर से अभियान चलेगा। महानन्दा सभागार में प्रभारी जिला पदाधिकारी अंजनि कुमार एवं पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत की संयुक्त अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजित बैठक में इस बावत निर्णय लिया गया। साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया गया। प्रभारी डीएम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में एनएच पर जितने भी अतिक्रमण,अवैध ढाबा एवं पार्किंग स्थल हैं, उन सभी को हटाना है। एनएचआई,आरसीडी एवं आरडब्ल्यूडी सहित जितने भी एनएच के विंग हैं, उनके कार्यपालक अभियंता को एसडीओ एवं सीओ के साथ समन्वय स्थापित कर नियम के अनुरूप अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान इसकी फोटोग्राफी...