बांका, जून 14 -- बांका, निज संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्गों पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और यातायात सुरक्षा को लेकर अब सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के आलोक में पथ निर्माण विभाग ने राज्य के सभी जिलों को राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे हुए अतिक्रमण,अवैध पार्किंग और सड़क सुरक्षा में बाधक निर्माणों को हटाने का निर्देश दिया है। इसके तहत बांका जिले से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे किए गए अतिक्रमणों पर भी जल्द कार्रवाई की संभावना बढ़ गई है। परिवहन विभाग और पथ निर्माण विभाग को मिले विभागीय पत्र के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्गों की सुरक्षा को लेकर गठित समितियों को सक्रिय किया जाएगा तथा नियमित निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा।

सड़क किनारे की गतिविधियाँ बांका जिले में एनएच के किनारे वर्षों से कई स्थानों पर अस्थाय...