जमशेदपुर, मई 10 -- एनएच 33 और डिमना रोड क्षतिग्रस्त हो गए हैं, लेकिन इनकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। दोनों के क्षतिग्रस्त होने की वजह एलिवेटेड कॉरिडोर और फ्लाई ओवर का निर्माण है। एनएच में एलिवेटेड कॉरिडोर जबकि डिमना रोड में मानगो से साकची के बीच फ्लाई ओवर का निर्माण हो रहा है। डिमना रोड में दरभंगा डेयरी के पास एक बड़े नाली का निर्माण किया जा रहा है, जहां पर सड़क संकरी हो गई है, और वहां पर सड़क गड्ढे में समा गई है। इसकी वजह से आवाजाही में काफी दिक्कत होती है। दूसरी ओर, एनएच की मरम्मत हुए कई वर्ष बीत चुके हैं और इसकी वजह से सड़क के बीच में काफी गड्ढे बन चुके हैं। यह भी पढ़ें- आश्रम-बदरपुर रूट को जाम फ्री बनाने की तैयारी, NHAI का Rs.600 करोड़ वाला प्लान; केंद्र से मांगी मंजूरी एनएच के बीच जो एलिवेटेड कॉरिडोर बन रहा है, उसकी लंबाई 10 किलोमीट...