एनएच-एसएच पर चला विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान
लखीसराय, मार्च 16 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। डीएम मिथिलेश मिश्र के निर्देशानुसार रविवार को जिले के नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की कार्रवाई की गई। यह अभियान जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि के नेतृत्व में संचालित किया गया, जिसमें डीएसपी ट्रैफिक अजय कुमार, मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) प्रतीक कुमार, बिपिन कुमार, ईएसआई स्नेहा कुमारी, एसआई अमित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी और पुलिस बल शामिल रहे। अभियान के तहत निस्ता, गढ़ही और कजरा इलाके में सघन जांच की गई। इस दौरान सड़क किनारे खड़े वाहनों, ईंट, गिट्टी, बालू तथा अन्य अतिक्रमण से संबंधित सामग्रियों को हटाया गया। अधिकारियों ने सड़क के किनारे अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों को हटवाया, ताकि यातायात में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.