बिजनौर, अक्टूबर 3 -- राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर ई-रिक्शा संचालन प्रतिबंधित होने के बाद यातायात पुलिस ने शनिवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। जिले के विभिन्न राजमार्गों पर हुई चेकिंग के दौरान प्रतिबंधित मार्गों पर ई-रिक्शा मिलने पर पुलिस ने 39 ई-रिक्शाओं के चालान किए, जबकि तीन ई-रिक्शा को जब्त कर लिया। शनिवार को यातायात पुलिस ने अभियान के दौरान ई-रिक्शा चालकों और यात्रियों को भी जागरूक किया। चालकों को बताया गया कि ई-रिक्शा का संचालन केवल निर्धारित और अनुमन्य मार्गों पर ही किया जाए। इनका इस्तेमाल मुख्य रूप से यात्रियों को नजदीकी स्थानों तक पहुंचाने के लिए किया जाना है।पुलिस के मुताबिक राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर ई-रिक्शा चलने से यातायात प्रभावित होने के साथ सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ता है।यातायात यह भी पढ़ें- हाईवों पर दौड़ रही 35...