गोरखपुर, फरवरी 25 -- गोरखपुर। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ, उप्र ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम के संविदा कर्मियों की समस्याओं के समाधान की मांग की। संघ ने बताया कि दीपावली 2025 से वेतन भुगतान में विलंब और एसएनए-ई स्पर्श पोर्टल की तकनीकी बाधाओं से हजारों कर्मचारी आर्थिक संकट में हैं। ज्ञापन में नियमित वेतन भुगतान, आईपीएचएस मानकों के अनुसार पद सृजन, 10 वर्ष से अधिक सेवा वाले कर्मियों के समायोजन, स्पष्ट वेतन नीति, सामाजिक सुरक्षा लाभ तथा स्थायी राज्य बजट आधारित स्वास्थ्य व्यवस्था लागू करने की मांग की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.