लखनऊ, जनवरी 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस भर्ती में आयु सीमा में तीन साल की छूट दिए जाने के साथ ही अब राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में कार्यरत संविदा कर्मियों ने विभागीय नियुक्ति प्रक्रिया में आयु सीमा में छूट की मांग तेज कर दी है। विभागीय नियमित रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया में अनुभव के आधार पर वरीयता दिए जाने की भी मांग की शासन से की है। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने कहा है कि वर्षों से कार्यरत यही संविदा कार्मिक प्रदेश की प्राथमिक, द्वितीयक एवं तृतीयक स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं। विगत कई वर्षों से यही कार्मिक ग्रामीण एवं शहरी स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन सुनिश्चित कर रहे हैं। इसके बावजूद नियमित भर्तियों में उनके अनुभव एवं सेवा अवधि को समुचित मान्यता न मिलना गंभीर चिंता का विषय है। संघ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.