एनएचएम संविदा कर्मियों का12 से हड़ताल की चेतावनी
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 5 -- सीएचसी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर सीएचसी प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, महंगाई भत्ता, ग्रेच्युटी, गैर जनपद स्थानांतरण और अनुकंपा नियुक्ति की मांग की। साथ ही आउटसोर्स कर्मचारियों के समायोजन और नियमित भर्तियों में उचित कोटा देने की मांग भी उठाई। कर्मचारियों ने कहा कि वे वर्षों से स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।कोविड-19 जैसी विषम परिस्थितियों में भी उन्होंने पूरी निष्ठा से सेवाएं दीं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। कर्मचारियों ने बताया कि संगठन के कार्यक्रम के तहत 5 से 7 अक्टूबर तक काला फीता बांधकर विरोध किया जाएगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.