बस्ती, मार्च 31 -- बस्ती, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का मनोनयन हुआ। संघ प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मयंक प्रताप सिंह और प्रदेश महामंत्री आदित्य भारती ने जिला चिकित्सालय में कार्यरत आयुष चिकित्साधिकारी डॉ. वीके वर्मा को संघ का मंडल अध्यक्ष, उस्मान अली खान सिद्धार्थनगर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अभिषेक कुमार को महामंत्री मनोनीत किया है। मंडल अध्यक्ष मनोनीत होने पर डॉ. वर्मा ने कहा कि एनएचएम संविदा कर्मचारियों के हितों के लिये सदैव संघर्ष किया जाएगा। मंडलीय पदाधिकारी मनोनीत होने पर बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर के कर्मचारियों ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...