हापुड़, जून 10 -- उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारी संघ की हापुड़ जिला इकाई के चुनाव मंगलवार को संपन्न हो गया। चुनाव में कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य पदों पर हुए कड़े मुकाबले में चंद्रभान तोमर ने बाजी मारते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सीएमओ डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल-माला पहनाकर और मनोनयन पत्र सौंपकर जीत की बधाईयां दीं। घोषित हुए चुनावी नतीजों में अध्यक्ष पद पर चंद्रभान तोमर ने अपने प्रतिद्वंद्वी पुष्पेंद्र वत्स को भारी मतों से शिकस्त देकर जीत दर्ज की। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर सुनीता कुमारी ने अफजाल अहमद को पराजित किया। यह भी पढ़ें- चालक संघ के शंभूनाथ अध्यक्ष, रमेश बने महामंत्री ​महामंत्री पद पर राधेश्याम यादव ने आरती तिवारी को हर...