बांदा, अक्टूबर 6 -- बांदा। मांगों को लेकर संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के आह्वान पर मंगलवार को एनएचएम के संविदा कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। जिले के विभिन्न पीएचसी, सीएचसी और स्वास्थ्य विभाग के कार्यालयों से कर्मचारी एकजुट होकर आंदोलन में शामिल हुए। कमासिन पीएचसी और बबेरू सीएचसी समेत कई स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कार्य बहिष्कार किया गया। धरने के दौरान कर्मचारियों ने समान कार्य के लिए समान वेतन, संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, रिक्त पदों पर स्थानांतरण की व्यवस्था, पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू करने और सामाजिक सुरक्षा की मांग उठाई। कर्मचारियों का कहना था कि एनएचएम संविदा कर्मचारी वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं ...