शामली, सितम्बर 22 -- शामली। उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर एनएचएम के तहत कार्यरत संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन समेत विभिन्न मांगों को पूरा करने की मांग की। कर्मचारियों ने मांगें पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी भी दी। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश में एनएचएम के तहत एक लाख से अधिक संविदा कर्मचारी पिछले कई वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान दे रहे हैं। ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला चिकित्सालयों और विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- एनएचएम संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी कोविड-19 महामारी के दौरान भी संविद...