एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी
पीलीभीत, मई 9 -- पीलीभीत। दो माह से मानदेय न मिलने से आर्थिक तंगी झेल रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है। इस संबंध में कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र देकर जल्द भुगतान की मांग की है। उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र स्थान ने बताया कि मार्च और अप्रैल माह का मानदेय अब तक कर्मचारियों को नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कई बार अधिकारियों से मांग करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की ओर से 20 मई तक का अल्टीमेटम दिया गया है। यह भी पढ़ें- वेतन की मांग को लेकर एनएचएम संविदा कर्मियों ने दिया ज्ञापन यदि निर्धारित तिथि तक मानदेय का भुगतान नहीं हुआ तो 21 मई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.