बिजनौर, अक्टूबर 5 -- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। सोमवार को कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर सीएचसी स्याऊ के अधीक्षक डा. जुबैर अहमद को ज्ञापन सौंपा और मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की। वही, एनएचएम के जिला मंत्री गगन कुमार ने बताया कि प्रदेश में एनएचएम के तहत एक लाख से अधिक संविदा कर्मचारी कार्यरत हैं। बिजनौर में करीब 1100 कर्मचारी स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान दे रहे हैं। कोरोना काल में भी कर्मचारियों ने सेवाएं दीं, लेकिन नियमितीकरण समेत कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की नीति लागू करने, लंबे समय से कार्यरत संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, रिक्त पदों को जल्द भरने और स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग की। यह भी पढ़ें- एनएचएम संविदाकर्मियों...