हरदोई, मई 20 -- हरदोई, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारी संघ, संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर जनपद के संविदा कर्मचारियों ने लंबित वेतन भुगतान के विरोध में आंदोलन तेज कर दिया है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन न मिलने के कारण आर्थिक संकट गहरा गया है। तीन दिन तक काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन के बाद 21 मई से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू करेंगे। संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. जावेद खान ने बताया कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को लगभग पांच माह तथा एनएचएम कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। एक वर्ष पूर्ण होने के बावजूद इंक्रीमेंट, एरियर, मेडिकल लीव, मैटरनिटी लीव तथा पीबीआई भुगतान भी लंबित है। यह भी पढ़ें- काला फीता बांधकर विरोध जता रहे कर्मचारी वेतन न मिलने से कर्मचारि...