एनएचएम संविदा कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म
चाईबासा, जून 25 -- चाईबासा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सिविल सर्जन के साथ हुई वार्ता के बाद समाप्त हो गई। बैठक में आश्वासन दिया गया कि ट्रेजरी पोर्टल में आई तकनीकी गड़बड़ी दूर कर चार दिनों के भीतर बकाया मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा। इस आश्वासन पर कर्मचारियों ने हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया। एनएचएम कर्मी अजमत अजीम ने बताया कि यदि 29 जून तक बकाया मानदेय का भुगतान नहीं हुआ तो 30 जून से पुनः अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। कर्मचारी 22 जून से लंबित मानदेय, बकाया देयों के भुगतान और 8 प्रतिशत वार्षिक वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार पर थे। कर्मियों का आरोप है कि पिछले पांच-छह माह से मानदेय लंबित रहने के कारण उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.