नोएडा, अक्टूबर 7 -- नोएडा। छह मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदाकर्मी हड़ताल पर रहेंगे। इससे गुरुवार को कई कार्य प्रभावित होने की आशंका है। स्वास्थ्य विभाग के तहत जिले में करीब 800 संविदाकर्मी कार्य कर रहे हैं। पूरे प्रदेश के संविदाकर्मियों ने नियमितीकरण, समान कार्य समान वेतन, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, सहित छह मांगों को लेकर हड़ताल पर रहेंगे। इससे पहले ही जिले के 56 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी हड़ताल पर हैं, जिससे आरोग्य केंद्रों में ओपीडी बंद है। वहीं, एएनएम भी हड़ताल पर हैं। ऐसे में एनएचएम संविदाकर्मियों की हड़ताल के बाद स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। सबसे अधिक प्रभाव टीकाकरण, ओपीडी, जांच आदि पर पड़ने की आशंका है। यह भी पढ़ें- एनएचएम संविदा कर्मियों ने काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन स्थायी कर्मचारिय...