एनएचएम में बजट नहीं होने से लटका कार्यों का भुगतान
बस्ती, मार्च 17 -- बस्ती, निज संवाददाता। एनएचएम में बजट शून्य हो गया है। बजट के अभाव में स्वास्थ्य विभाग में हुए विभिन्न छोटे-बड़े कार्यों का भुगतान लटक गया है। विभाग का कहना है कि कार्यों के भुगतान के लिए शुरू की गई प्रक्रिया रिजेक्ट हो गई है। भुगतान नहीं होने से स्थितियां बद से बदतर होती चली जा रही हैं। एनएचएम कर्मियों के फरवरी के मानदेय का भुगतान कराया जा सका है। अब अप्रैल में नए सत्र का बजट आने के बाद ही एनएचएम कर्मियों के मार्च के मानदेय का भुगतान संभव होगा। एनएचएम में भुगतान की केंद्रीय व्यवस्था होने के बाद से भुगतान की हालत काफी खराब हो गई है। हालत यह है कि संविदा कर्मियों का कई-कई माह का मानदेय का भुगतान नहीं हो सका था, इसे लेकर संविदा कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन किया था। लगभग एक साल से ज्यादा समय हो चुका है, एनएचएम में भुगतान की प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.