अलीगढ़, मार्च 3 -- अलीगढ़़, वरिष्ठ संवाददाता। एक के बाद एक आ रहे त्यागपत्रों ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की जमीनी व्यवस्था में हलचल पैदा कर दी है। संविदा पर तैनात चिकित्सक, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और स्टाफ नर्सें पद छोड़ रही हैं, तो कुछ केंद्रों पर तैनात कर्मी महीनों से बिना सूचना गायब हैं। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक यह सिलसिला जारी है। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कुल 11 प्रस्ताव रखे गए, जिनमें कई चिकित्सकों व स्टाफ के इस्तीफे स्वीकार करने और कुछ के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई। पिछले दिनों हुई बैठक में बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टप्पल के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में संविदा पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) सुनीता गुर्जर ने 19 जनवरी को स्वेच्छा से त्यागपत्र दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.