उन्नाव, फरवरी 5 -- उन्नाव। नेशनल हेल्थ मिशन की टीम ने गुरुवार को जिला पुरुष अस्पताल का निरीक्षण किया। इसदौरान टीम ने मरीजों से उन्हें दिए जा रहे उपचार की जानकारी लेकर जिम्मेदारों को उन्हें गुणवत्तापूर्ण उपचार देने के निर्देश भी दिए। नेशनल हेल्थ मिशन की तीन सदस्यीय टीम गुरुवार को जिला अस्पताल पहुंची। डॉ. अर्चना वर्मा के नेतृत्व में अस्पताल पहुंचे टीम के सदस्य सबसे पहले पर्चा काउंटर पहुंचे और पंजीकरण करा रहे मरीजों से उन्हें आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली। यहां से निकलकर टीम के सदस्य ओपीडी पहुंचे और डॉक्टरों के पास रोजाना पहुंचने वाले मरीजों की संख्या जांची। जहां से निकलकर टीम के सदस्य औषधि वितरण कक्ष पहुंचे और दवाओं की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। यहां मौजूद फार्मासिस्टों से टीम ने दवाओं को क्रमानुसार रखने के निर्देश दिए। जिसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.