मऊ, मई 21 -- मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दो माह से अधिक समय से मानदेय नहीं मिलने को लेकर सीएमओ कार्यालय पर कार्य बहिष्कार करते हुए जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किए। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने चेताया कि अगर जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस अवसर पर एनएचएम संघ के अध्यक्ष डॉ. शैलजाकांत पाण्डेय, महामंत्री आशुतोष राय, रोली सिंह, कंचन वर्मा, रीमा मौर्या, गुड्डी पटेल, संजू, राकेश कुमार, शैलेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- वेतन भुगतान की मांग को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का कार्य बहिष्कार यह भी पढ़ें- ऑनलाइन कार्य से बहिष्कार का ऐलान आज यह भी पढ़ें- एनएचएम कर्मियों की हुंकार, आज से कार्य बहिष्कार का ऐलान

हिंदी हिन्द...