एनएचएम के संविदा कर्मचारियों को दो माह से नहीं मिला वेतन
लखनऊ, मई 19 -- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत कार्यरत संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को बीते दो माह से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने कर्मचारी मिशन निदेशक, सीएमओ से लेकर अन्य अधिकारियों को पत्र लिखे। लेकिन अधिकारी वेतन दिलाने में पूरी तरह से नाकाम हैं। इससे संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मार्च 2026 से वेतन नहीं मिला है। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि लगातार वेतन न मिलने के कारण अल्प वेतनभोगी कर्मचारियों के समक्ष परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की शिक्षा, चिकित्सा एवं दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। यह भी पढ़ें- 25 मई तक वेतन भुगतान न हुआ तो आंदोलन की चेतावनी संघ के महामंत्री योगेश उपाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.