अलीगढ़, मार्च 18 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एडी हेल्थ डॉ. मोहन झा ने मंगलवार को अपने कार्यालय में मंडलीय समीक्षा बैठक की। इसमें मंडल के चारों जिलों के सीएमओ व अन्य चिकित्सा अधिकारी शामिल हुए। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, लंबित भुगतान और अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य रूप से एनएचएम के तहत रुके हुए भुगतान का मुद्दा उठाया गया। एडी हेल्थ ने निर्देश दिए कि लाभार्थियों की पत्रावलियां पूरी तरह तैयार रखी जाएं। ताकि जैसे ही बजट उपलब्ध हो, तुरंत भुगतान की प्रक्रिया शुरू की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि भुगतान में अनावश्यक देरी न हो। इसके अलावा सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ाने के लिए ओपीडी और आईपीडी सेवाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। एडी हेल्थ ने कहा कि मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प...