अयोध्या, अप्रैल 25 -- अयोध्या। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग के अधीन संचालित एसएनसीयू वार्ड में सिस्टर इंचार्ज की प्रभारी सीएमएस के द्वारा रोस्टर के आधार पर तैनाती को लेकर एनएचएम के जीएम डा. मिलिंद वर्धन ने मेडिकल कालेज प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जवाब मांगा है। तैनाती को लेकर बाल रोग के विभागध्यक्ष व नोडल की सहमति न लेने को लेकर सवाल उठे थे। इससे पहले बाल रोग के विभागाध्यक्ष के पत्र पर प्रिसिंपल ने तैनाती पर रोक लगा दी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...