रांची, जून 17 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) और आउटसोर्सिंग के तहत कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों को पिछले पांच माह से वेतन/मानदेय नहीं मिलने पर गहरी चिंता जताई है। महासंघ के राज्याध्यक्ष गोपाल शरण सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव तथा एनएचएम के अभियान निदेशक को पत्र भेजकर जल्द भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है। महासंघ के राज्य सचिव भूषण कुमार ने चेतावनी दी है कि यदि भुगतान नहीं हुआ तो एनएचएम संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारी 18 जून को सभी सिविल सर्जनों के समक्ष धरना एवं आंदोलन करेंगे। महासंघ ने कहा है कि आंदोलन से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने पर इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। महासंघ का कहना है कि लगातार वेतन नहीं मिलने से स्वास्थ्यकर्मियों के परिवार आर्...