मुजफ्फर नगर, सितम्बर 23 -- मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारी संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर अधीनस्थ अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष डा. सचिन जैन के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण और समान कार्य के लिए समान वेतन की पुरजोर मांग उठाई गई। महामंत्री मणि कांत त्यागी ने नियमितीकरण तक सम्मानजनक वेतन वृद्धि की मांग की। डा. राहुल वर्मा ने कर्मचारियों व आश्रितों के लिए 10 लाख रुपये की कैशलेस चिकित्सा सुविधा और कोषाध्यक्ष डा. फैजल बिन मंसूर ने महंगाई भत्ता, ईपीएफ, एचआरए व ग्रेच्युटी का लाभ देने की बात कही। मीडिया प्रभारी रवि धीमन ने गैर जनपद स्थानांतरण और महिला संगठन मंत्री निर्मला देवी ने सेवाकाल के दौरान मृत्यु पर अनुकंपा नियुक्ति की मांग रखी। यह भी पढ़ें- एनएचएम संविदा कर...