एनएचएम कर्मियों ने वेतन नहीं मिलने पर शुरू किया धरना
अमरोहा, मई 22 -- मंडी धनौरा/बछरायूं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मियों ने कई माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में गुरुवार को मंडी धनौरा सीएचसी परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने कहा कि लगातार वेतन न मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। घर चलाना मुश्किल हो रहा है। जल्द वेतन भुगतान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उधर, बछरायूं में संयुक्त चिकित्सालय पर भी एनएचएम कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान बीपीएम अभिषेक वर्मा, डॉ.शीरीन परवीन, डॉ.सीमा, डॉ.परवेज, अनुपम, संदीप, ममतेश कुमारी, रवि, सुनील, दीपा यादव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- वेतन न मिलने से एनएचएम संविदाकर्मियों का प्रदर्शन यह भी पढ़ें- मानदेय न मिलने पर संविदा स्वास्थ्य कर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.