सहारनपुर, मार्च 9 -- सहारनपुर। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के आह्वान पर रविवार को प्रदेशभर में एनएचएम से जुड़े कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे। इसी क्रम में महानगर में भी संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ से जुड़े संविदा कर्मियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी को सौंपा। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत प्रदेश में हजारों कर्मचारी पिछले कई दशकों से संविदा पर कार्य कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें नियमित कर्मचारियों जैसी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। कर्मचारियों ने मांग की कि एनएचएम कर्मियों को उनके पद के अनुसार या पद सृजित कर नियमित किया जाए। साथ ही जब तक नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक उन्हें नियमित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.