एनएचएम कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
संभल, अक्टूबर 8 -- शहर के जिला अस्पताल में बुधवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शासन का ध्यान आकर्षित किया और मांगें पूरी नहीं होने तक चरणबद्ध तरीके से संघर्ष जारी रखने की बात कही। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर बुधवार को जिला अस्पताल में काली पट्टी बांधकर विरोध किया। इस दौरान चिकित्सा कर्मियों ने कहा कि लंबे समय से उनकी कई मांगें लंबित हैं। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में रिक्त पदों पर स्थानांतरण नीति लागू करना, सभी कर्मचारियों के लिए ईपीएफ की सुविधा लागू करना, स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराना और समान कार्य के लिए समान वेतन देना शामिल है। यह भी पढ़ें- एनएचएम कर्मियों ने लंबित मांगों को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.