पीलीभीत, फरवरी 23 -- पीलीभीत, संवाददाता। जिला चिकित्सालय में सोमवार को संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ उप्र की ओर से प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष शेर सिंह चौहान ने कहा कि 25 फरवरी को प्रदेश के सभी जनपदों में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। इसके अलावा 26 फरवरी से 10 मार्च तक प्रधानमंत्री को सांसद और मुख्यमंत्री को विधायक के माध्यम से पत्र भेजे जाएंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि एसएनए-ईस्पर्श पोर्टल की तकनीकी खामियों के कारण वेतन भुगतान में लगातार देरी हो रही है। इससे हजारों संविदा स्वास्थ्य कर्मी आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने पोर्टल की खामियों को दूर कर नियमित वेतन भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। इसके अलावा कहा कि 10 वर्ष या उससे अधिक समय से सेवा दे रहे कर्मियों के नियमितीकरण के लिए स्पष्ट नीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.