रांची, जून 6 -- रांची। रंजन झारखंड सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत चिकित्सकों, पारा-चिकित्साकर्मियों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के मानव संसाधन प्रबंधन को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए राज्य में एकीकृत मानव संसाधन सूचना प्रणाली (एचआरआईएस) लागू कर दी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि इस नई व्यवस्था के तहत कर्मियों की उपस्थिति, अनुपस्थिति और अवकाश से संबंधित सभी अभिलेखों को डिजिटल रूप से संधारित किया जाएगा तथा इन्हीं के आधार पर वेतन एवं मानदेय निर्धारण की प्रक्रिया संचालित होगी।

नई व्यवस्था की आवश्यकता अभियान निदेशक ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में पाया गया कि कई स्थानों पर मानदेय भुगतान में विलंब, उपस्थिति एवं ...