एनएचएम कर्मियों को अब अकाउंट में भुगतान
रांची, अगस्त 2 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं/ सहिया तथा अन्य लाभुकों के लिए एक राहत भरी खबर है। सभी कर्मियों के मानदेय भुगतान में हो रही देरी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड ने भुगतान प्रणाली में अस्थाई बदलाव किया है। अब जब तक तकनीकी समस्या का समाधान नहीं हो जाता, तब तक सभी लाभुकों को अकाउंट बेस्ड सिस्टम के माध्यम से भुगतान किया जाएगा। भुगतान में हो रही अनावश्यक देरी और लाभुकों को होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए एनएचएम प्रशासन ने यह वैकल्पिक व्यवस्था लागू की है। इस फैसले से राज्य में कार्यरत लगभग 15000 एनएचएम कर्मियों व लगभग 41000 आशा/सहिया व अन्य कर्मियों के मानदेय, इंसेंटिव व अन्य भुगतानों का रास्ता स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.