एनएचएम कर्मियों के लिए एक समान वेतन नीति की मांग
लखनऊ, सितम्बर 5 -- संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने 98 हजार नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) कार्मिकों के लिए एक समान वेतन नीति की मांग की है। संघ ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम की तर्ज पर वेतन व्यवस्था लागू करने की मांग की है। साथ ही 13 हजार आउटसोर्स कर्मियों को सेवा निगम में शामिल करने की मांग की है। संघ के प्रदेश महामंत्री योगेश कुमार उपाध्याय ने कहा कि एनएचएम में करीब 75 हजार स्वास्थ्य समिति से अनुबंधित कर्मी हैं। करीब 13 हजार कर्मी सेवा प्रदाता के माध्यम से काम कर रहे हैं। ये कर्मी स्वास्थ्य सेवाओं और राष्ट्रीय कार्यक्रमों में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद वेतन और सेवा शर्तों में काफी अंतर है। उन्होंने कहा कि समान या समान प्रकृति का काम करने वाले कर्मियों को अलग-अलग वेतन मिल रहा है। भारत सरकार वर्ष 2016 से वेतन विसं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.