लखनऊ, फरवरी 13 -- लखनऊ, संवाददाता। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ उप्र. के प्रदेश महामंत्री योगेश उपाध्याय ने एनएचएम की एमडी डॉ. पिंकी जोवल से मुलाकात की। एमडी से मांग की कि होली से पहले एनएचएम के प्रदेश भर के कर्मचारियों का बकाया तीन माह का वेतन भुगतान किया जाए। एमडी ने प्रदेश भर के सीएमओ और एनएचएम अधिकारियों वेतन भुगतान के निर्देश दिए हैं। सीआरसी का मंडल स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन, स्वास्थ्य बीमा योजना का विस्तार, ग्रेच्युटी व्यवस्था लागू किए जाने तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा से संबंधित मुद्दे शामिल रहे। वहीं, उप्र. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मयंक ठाकुर, महामंत्री आदित्य भारती, बंशमणि पांडेय, डॉ. अखलाक, नूरुद्दीन आदि ने भी एनएचएम एमडी डॉ. पिंकी जोवल से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.