लखनऊ, फरवरी 9 -- लखनऊ, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) उप्र. के तहत कार्यरत अल्प वेतन भोगी संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को दिसंबर से वेतन नहीं मिला है। इससे प्रदेश भर के कर्मचारियों में आर्थिक, मानसिक एवं सामाजिक संकट उत्पन्न हो गया है। संविदाकर्मी अपने मासिक वेतन पर निर्भर रहकर जीवन यापन करते हैं, ऐसे में वेतन में अत्यधिक विलम्ब अमानवीय स्थिति है। मांग की गई कि सभी कर्मचारियों का वेतन तुरंत जारी कर उन्हें दूसरे राज्यों की तरह से ही नियमित करने की प्रक्रिया की जाए। संघ की ओर से डिप्टी सीएम, सीएम को पत्र भेजा गया है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ उप्र. के महामंत्री योगेश उपाध्याय ने महाराजगंज में सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ वर्कर) के आत्महत्या का प्रयास किए जाने पर च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.