एनएचएम आफिस पर पैसा दो और अनुभव प्रमाण पत्र लेने का आरोप
अंबेडकर नगर, जून 15 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। कई भ्रष्टाचार के चलते हटाए गए पूर्व डीपीएम अनिल मिश्रा और एक अन्य कर्मी के बाद भी एनएचएम कार्यालय भ्रष्टाचार से मुक्त नहीं हुआ है। एडी अयोध्या की ओर से हो रही जांच के बाद भी मौजूदा डीपीएम अवैध वसूली में लिप्त हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यालय में संविदा स्टाफ से अनुभव प्रमाण पत्र के नाम पर वसूली हो रही है। वसूली से नर्सों में रोष है और कई ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से शिकायत की है। दरअसल मौके पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने स्टॉफ नर्सों की भर्ती का आवेदन मांगा है। स्थाई नियुक्ति का आवेदन संविदा की नर्सें भी कर रही हैं। छूट प्राप्त करने के लिए अनुभव प्रमाण पत्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यालय से ले रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.