एनएचएआई सदस्य के समक्ष नए एक्सप्रेस वे के निर्माण का प्रस्ताव
पूर्णिया, जून 12 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कोशी-सीमांचल क्षेत्र को देश के प्रमुख राज्यों और आर्थिक गलियारों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के सदस्य अनिल चौधरी से मुलाकात की। सांसद ने राजमहल (झारखंड) से गंगा नदी पार कर कटिहार, प्राणपुर, डगरुआ और बायसी होते हुए बहादुरगंज तक एक नए एक्सप्रेस वे के निर्माण का प्रस्ताव रखा। यह एक्सप्रेस वे आगे गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस वे से जुड़ेगा, जिससे सीमांचल, पूर्वोत्तर भारत, झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच आवागमन और व्यापार को नई गति मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने कोढ़ा-कटिहार-मालदा राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की मांग भी रखी, ताकि बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच संपर्क और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.