बस्ती, जनवरी 17 -- कप्तानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। अयोध्या-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दशकों से जमे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अब प्रशासन का डंडा चलने वाला है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने प्रथम चरण में बस्ती के बड़ेवन से लेकर संतकबीरनगर सीमा तक 33 अवैध कब्जाधारकों को नोटिस जारी कर दिया है। इस कार्रवाई से हाईवे के किनारे पक्का और कच्चा निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है। मंडल की सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों में अक्सर हाईवे पर बढ़ते अतिक्रमण और उसके कारण होने वाली दुर्घटनाओं का मुद्दा उठता रहा है। हाल ही में अखिलेश सिंह, आयुक्त बस्ती मंडल ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एनएचआई को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। वर्षों से हाईवे की भूमि पर काबिज लोगों को पहली बार औपचारिक नोटिस मिलने से खलबली मची है। एचएचएआई की ओर से पहले चरण ...