बागपत, फरवरी 23 -- बागपत। आपके प्रिय हिन्दुस्तान अखबार के बोले बागपत अभियान में हाईवे पर लगे अवैध होर्डिंग की खबर प्रकाशित होने के बाद एनएचएआई की नींद टूट गई। उन्होंने हाईवे पर लगे अवैध होर्डिंग्स और बैनरों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। इस कार्रवाई के तहत मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग, व्यस्त चौराहों और सड़क किनारे बगैर अनुमति लगाए गए होर्डिंग हटाए और कार्रवाई की चेतावनी दी। आपके प्रिय हिन्दुस्तान अखबार ने बोले बागपत अभियान के दौरान हाईवे पर लगे अवैध होर्डिंग की समस्या को उठाया था। जिसके बाद एनएचएआई की टीम ने पुलिस बल के साथ हाईवे पर पहुंची। जिसके बाद टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से इन अवैध होर्डिंग को हटाया। अधिकारियों के अनुसार ये अवैध विज्ञापन बोर्ड लंबे समय से राष्ट्रीय राजमार्ग की सुंदरता को प्रभावित कर रहे थे। इनसे यातायात व्यवस्था भी बाधित ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.