एनएचएआई ने शुरू कराया एनएच किनारे पौधरोपण
मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की मुजफ्फरपुर परियोजना इकाई ने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 27 पर पौधरोपण की शुरुआत सोमवार से की। यह पौधरोपण मियावाकी पद्धति से एनएच 27 पर चांदनी चौक चौराहे के पास कराया जा रहा है। इसमें करीब एक सौ छोटे-बड़े पौधे लगाए गए। पौधरोपण का यह कार्य मंगलवार को भी चौराहे के दूसरे छोर पर जारी रहेगा। एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि मियावाकी पद्धति से चांदनी चौक चौराहे पर करीब 200 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसको लेकर पिछले सप्ताह ही प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। अब पौधरोपण कराया जा रहा है। इसके अलावा एनएच अपनी खाली पड़ी अन्य जमीनों पर भी पौधरोपण की योजना पर काम कर रहा है। एनएचएआई मुजफ्फरपुर परियोजना इकाई के तहत आनेवाले तीन टोल प्लाजा के आसपास की भूमि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.