मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। एनएचएआई की मुजफ्फरपुर परियोजना क्रियान्वयन इकाई ने एनएच 27 और एनएच 22 के खराब हुए स्पीड गवर्नर की मरम्मत का काम शुरू करा दिया है। शुक्रवार को पहले दिन चांदनी चौक से सदातपुर के बीच स्पीड गवर्नर की मरम्मत कराई गई। ये स्पीड गवर्नर पिछले एक साल से केबल की गड़बड़ी से खराब पड़े थे। इनमें से अधिकांश स्पीड गवर्नर एनएच 27 पर मुजफ्फरपुर-मोतिहारी राजमार्ग पर लगाए गए हैं।स्पीड गवर्नर खराब रहने से एनएच पर होनेवाली दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने में परेशानी होती है। इसको देखते हुए जिला सड़क सुरक्षा समिति ने भी इनको ठीक कराने का निर्देश दिया था। लेकिन, एनएचएआई के अधिकारी इसपर अमल नहीं कर रहे थे। अंतत: अधिकारियों ने अब जाकर इनके मरम्मत शुरू कराई है।गौरतलब है कि एनएच-27 जिले से होकर गुजरने वाले महत्वपूर्ण हाई...