एनएचएआई ने राजस्व विभाग को सौंपी रिपोर्ट
फिरोजाबाद, मई 21 -- भारतीय किसान यूनियन भानु ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट ओमवीर सिंह यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के विरोध में पिछले 19 दिनों से मुआवजे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन चल रहा है। भाकियू भानु के बैनर तले किसान अपनी जमीनों के मुआवजे, सर्विस रोड के निर्माण और अंडरपास जैसी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले करीब तीन सप्ताह से आरौज गांव के पास हाईवे पर लगातार धरने पर बैठे हुए हैं। किसानों का आरोप था कि एनएचएआई द्वारा बिना किसी सूचना के कई किसानों की जमीन पर अधिग्रहण कर लिया। जमीन के अधिग्रहण का उन्हें मुआवजा नहीं दिया। इसके विरोध में किसान संगठन धरने पर बैठ गए। किसानों के आंदोलन के बाद राजस्व विभाग, एनएचएआई की टीम ने जमीन की पैमाइश की। कई दिन बीतने के बाद अपनी रिपोर्ट को शासन को नहीं सौंपा। गुरुवार को एनएच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.