भदोही, अप्रैल 1 -- भदोही, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से आवागमन करना मंगलवार की रात से महंगा हो गया। लालानगर टोल प्लाजा पर पांच से 15 रुपये टोल को बढ़ा दिया गया है। इसके कारण आम आदमी की जेब पर असर पड़ेगा। फलों, सब्जियों एवं खाने-पीने के सामानों के दामों में इजाफा हो जाएगा। उधर, आला अफसरों से मिले निर्देशों के बाद 31 मार्च की रात 12 बजे के बाद से टोलप्लाजा पर बढ़े हुए दाम के तहत टैक्स लिया गया। गोपीगंज थाना क्षेत्र के जीटी रोड लालानगर टोलप्लाजा के मैनेजर राकेश रंजन ने बताया कि मंगलवार की रात तक चार पहिया वाहनों से 235 रुपया लिया जाता था, जो एक अप्रैल 12 बजे रात से अब बढ़कर 250 रुपये हो गया है। जबकि ट्रकों एवं भारी वाहनों से 1250 रुपयो के स्थान पर करीब 1285 रुपये लिया जा रहा है। दो फीसदी टैक्स में इजाफा किया गया है। कहा कि टोल से प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.