संतकबीरनगर, मार्च 15 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भुजैनी चौराहे पर बीते 6 मार्च की रात को रेलिंग तोड़कर कार दूसरे लेन पर आकर बड़े वाहन से टकरा गई जिसमें कार चालक घायल हो गया। रेलिंग टूटने के एक सप्ताह से अधिक हो गया लेकिन अभी तक रेलिंग का आधा हिस्सा रोड पर नुकीला निकला हुआ है। रोड पर जाते समय डिवाइडर से सटकर जाने में छोटे वाहन हो या बड़े वाहन उस रेलिंग से घायल हो सकते हैं जो अभी तक एनएचएआई द्वारा हटाया नहीं गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर भुजैनी चौराहे पर टूटी रेलिंग एक सप्ताह से अधिक समय से खतरनाक बनी हुई है। भुजैनी चौराहे पर 6 मार्च को एक कार दुर्घटना में रेलिंग टूट गई थी, जिसके नुकीले हिस्से अभी भी सड़क पर निकले हुए हैं, जिससे राहगीरों को खतरा है। चौराहे के ...