फिरोजाबाद, जून 1 -- शिकोहाबाद के आरौंज के पास एनएचएआई द्वारा किसानों की जमीन का बिना मुआवजा के अधिग्रहण करने के मामले को लेकर विगत दिनों से किसानों का भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन जारी है। किसानों ने मांग की थी कि जमीन की सही से पैमाइश कर किसानों को मुआवजा दिलाया जाए। प्रशासन ने किसानों की मांगों को लेकर एनएचएआई, राजस्व विभाग की टीमों ने 4 बार पैमाइश की। उसके बाद एनएचएआई ने रिपोर्ट को राजस्व विभाग को सौंप दिया। जिसमें केवल एक दो किसानों की जमीन हाईवे में अतिरिक्त पाई गई। लेकिन अरौंज के किसानों का आरोप है कि दर्जनों किसानों की जमीन पर एनएचएआई ने अधिग्रहण किया है। एनएचएआई की जांच से किसान संतुष्ट नहीं थे। उसके बाद किसानों ने एडीएम से मामले की शिकायत करते हुए दोबारा पैमाइश की मांग की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...