एनएचआरसी ने स्टील प्लांट हादसे का स्वत: संज्ञान लिया
नई दिल्ली, जून 11 -- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लेते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया है। आयोग ने बताया कि 8 जून को आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) के विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में हुए विस्फोट के बाद आठ कर्मचारियों की मौत हो गई और कम से कम छह अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। यह घटना विशाखापत्तनम स्टील प्लांट की एसएमएस-2 और एसटीसी-3 हीट फैसिलिटी से बड़ी मात्रा में पिघला हुआ स्टील लीक होने के बाद हुई। आयोग ने पाया है कि अगर समाचार रिपोर्ट की बातें सच हैं, तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन है। इसलिए, इसने आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.